Skip to main content

PC Tips and Tricks

सिक्रेट कंप्यूटर टिप्स् एंड ट्रिक्स: 
 1) Find/Delete Large Files:बड़ी फाइलें आपके पीसी के मूल्‍यवान स्‍पेस की ज्‍यादा खपत करती हैं। यदी आप यह जानना चाहते हैं की आपके पीसी पर कौनसी फाइलों की साइज बड़ी हैं तो आपको थर्ड पार्टी टूल WinDirStat (Windows Directory Statistics) का इस्‍तेमाल करना होगा, जो आपको बताएगा की पीसी पर कौनसे फाइल्‍स और फोल्‍डर्स ज्‍यादा स्‍पेस ले रहें हैं। इसके बाद यदी वे काम के नहीं हैं, तो आप इन्‍हे डिलीट कर अपने पीसी की स्‍टोरेज कैपेसिटी को बढा सकते हैं।कौनसा डेटा हार्ड डिस्‍क का जादा स्‍पेस ले रहा है यह जानने के लिए इन ग्रेट फ्री टूल्‍स का एडवांटेज लें
 2) Remove Unnecessary Startup Programs:स्टार्टअप प्रोग्राम पीसी के स्‍टार्ट होने के साथ ही ऑटोमेटिक स्‍टार्ट हो जाते हैं। इनमें कुछ प्रोग्राम जरूरी होते हैं और कुछ नहीं होते।
यदि आपका पीसी स्‍लो बूट हो रहा हैं, तो इसकी वजह शायद स्‍टार्टअप में कई सारे प्रोग्राम्‍स हो सकती हैं। जो प्रोग्राम्‍स जरूरी नहीं हैं, उन्‍हे स्‍टार्टअप से निकाल कर आप अपने पीसी के बूट टाइम को बढा सकते हैं।
Windows key + R किज प्रेस कर Run कमांड ओपन करें। इसमें “msconfig” टाइप करें और एंटर करें।
अब एक विंडो ओपन होगी, जिसमें Startup टैब पर क्लिक करें। विंडोज 10 में Task Manager में जाएं।
यहां पर आप जिस प्रोग्राम की आवश्‍यकता नहीं हैं उसे राइट क्लिक कर डिसेबल कर सकते हैं। डिसेबल करने से पहले यह सुनिश्चित करें की आप कोई सिस्‍टम प्रोग्राम या एंटीवायरस को डिसेबल तो नहीं कर रहें हैं।
क्‍वीक फिक्स टिप्स जो आपके कंप्यूटर की गति को बढ़ा सकते है
3) Launch Taskbar Programs With Your Keyboard:हम में से ज्‍यादातर यूजर्स टास्कबार को एक क्विक लॉन्च बार के रूप में उपयोग करते हैं। जो प्रोग्राम्‍स आपको हमेशा लगते हैं, जैसे की आउटलूक, एक्‍सेल या क्रोम आदि को आप अपने टास्‍कबार पर रखते हैं, ताकि आप उन्‍हे तूरंत लॉन्‍च कर सके।टास्‍कबार से इन प्रोग्राम को आप सिर्फ एक क्लिक से लॉन्‍च्‍ कर कसते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आप उन्‍हे और भी फास्‍ट लॉन्‍च कर सकते हैं? कैसे? कीबोर्ड शॉर्टकट से।   Start बटन के दाईं ओर आपके द्वारा रखे गए सभी प्रोग्राम्‍स के शॉर्टकट होते हैं।Start से सबसे पहले प्रोग्राम का नंबर 1, दूसरे का 2 और इसी तरह बाकी प्रोग्राम्‍स के नंबर्स होते हैं।
यदी आपको पहला प्रोग्राम लॉन्‍च्‍ करना हैं, तो कीबोर्ड से Win + 1 किज प्रेस करें और इसी तरह से दूसरे के लिए Win + 2 किज प्रेस करें।
 4) Remove Duplicate Files:हर दिन आप अपने पीसी पर कुछ फाइलों और फोल्‍डर्स को बनाते हैं, डाउनलोड करते हैं या कॉपी करते हैं। लेकिन समय के साथ जाने या अनजाने में कई सारी डुप्लिकेट फ़ाइले बन जाती हैं, जो आपके हार्ड डिस्‍क स्‍पेस की खपत करती हैं।
आप इन डुप्लिकेट फ़ाइलों को सर्च कर डिलीट करेंगे तो आपके पीसी की काफी सारी स्‍पेस को आप बचा सकते हैं।
एक क्रांतिकारी और नि:शुल्क तरीका डुप्लीकेट फ़ाइलों को सर्च कर डिलीट करने के लिए
5) Add Mouse-Friendly Check boxes To Icons:प्रत्येक कंप्‍यूटर गीक कसम खाता कि वह सभी काम कीबोर्ड शॉर्टकट्स द्वारा करेगा, लेकिन अभी भी दर्जनों यूजर्स हैं जो अपने माउस पर भरोसा करते हैं।
आइकॉन चेकबॉक्स को एक्टिवेट करने पर आप एक्‍सप्‍लोरर में एक साथ कई सारी फाइलों को बिना Ctrl बटन प्रेस किए आसानी से सिलेक्‍ट कर सकते हैं।Control Panel में Folder Option में जाएं।
View टैब में “Use check boxes to select items” को सिलेक्‍ट करें। अब Apply पर क्लिक करें।
अब आपको एक्‍सप्‍लोरर में एक साथ कई फाइल या फोल्‍डर को सिलेक्‍ट करने के लिए Ctrl बटन प्रेस करने की जरूरत नहीं हैं, बस चेकबॉक्‍स को सिलेक्‍ट करें।

Happy New Year 2019
With Best Wishes 
Sarv Daman Gupta
Infopark Zone Computer Classes



Comments